दीपिका पादुकोण ने दिखाई फीफा वर्ल्ड कप 2022 ट्रॉफी की पहली झलक, स्टनिंग लुक में पहुंचीं एक्ट्रेस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 18, 2022, 09:59 PM IST

Deepika Padukone in FIFA World Cup 2022:दीपिका इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में भी घिरी हुई हैं। 12 दिसबंर को पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था, इसी गाने के वायरल होने के बाद से दीपिका विवादों में हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पहुंचीं।

Deepika Padukone unveil fifa world cup 2022 trophy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भाग लेने के लिए कतर पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले एक्ट्रेस ने सबके सामने ट्रॉफी की झलक पेश की। तमाम कंट्रोवर्सीज के बीच बॉलीवुड डीवा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

deepika padukone

deepika padukone

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दीपिका के चेहरे की मुस्कान बता रही है, वो फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बन कर बेहद खुश हैं। फीफा वर्ल्ड कप फिनाले में दीपिका के चेहरे का ग्लो और क्लासी लुक सबका दिल चुराता दिखा। ब्लैक कलर के बूट, ड्रेस और ब्राउन कलर की जैकट पहने हुए दीपिका बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

End of Feed