Deepika Padukone ने स्पिरिट विवाद के बीच संदीप रेड्डी वंगा पर कसा तंज? कहा-"जब मैं प्रेग्नेंट थी तब मेरा ख्याल..."

दीपिका पादुकोण को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने खुद के दम पर बड़ी पहचान बना ली है। इस समय दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस संदीप रेड्डी वंगा पर तंज कस रही हैं।

दीपिका पादुकोण को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने खुद के दम पर बड़ी पहचान बना ली है। अब दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। कुछ दिनों से दीपिका प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट को लेकर चर्चा में है। ऐसी रिपोर्ट है कि फिल्म में मुंह मांगी कीमत ना मिलने पर एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गई हैं।

Deepika Padukone

Deepika Padukone

हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बातों ही बातों पर संदीप रेड्डी वंगा पर तंज कसा है। एक्ट्रेस हाल ही में स्वीडन के स्टॉकहोम में कार्टियर इवेंट में शामिल हुईं थी। इस इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बोल रही हैं-"जब भी मैं कठिन परिस्थितियों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज सुनना चाहिए और निर्णय लेना चाहिए। ऐसा करने से मुझे बहुत शांति मिलती है।"

End of Feed