ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) पिछले हफ्ते से लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले पार्ट को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अब इसके दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरें थीं कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आ सकती हैं, जबकि आलिया भट्ट का एक्सटेंडेड कैमियो होगा। इस बीच दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा था कि वह 'ब्रह्मास्त्र 2' का हिस्सा होंगी, लेकिन अब इस खबर पर नया बयान सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Himanshi Khurana संग Asim Riaz ने की थी मारपीट? लेटेस्ट पोस्ट में खोली पोल, बोलीं- सबूत की बात है तो...)
ब्रह्मास्त्र 2 में दिखेंगी दीपिका पादुकोण?? (pic credit-instagram/chatgpt)
ब्रह्मास्त्र 2 में दिखेंगी दीपिका पादुकोण??
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 – देव’ में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अब इस मामले से जुड़े एक प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने साफ कहा कि दीपिका के ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से जुड़ने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी और उनकी टीम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की कहानी और प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं। दीपिका ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में शिवा की मां अमृता के किरदार में छोटी भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट भी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में कैमियो कर सकती हैं। फिल्म में देव के किरदार और उसकी कहानी पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय के भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करने की उम्मीद है।
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों बेंगलुरु में अपने माता-पिता और बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ समय बिता रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु जाने से पहले उन्होंने एटली की फिल्म ‘राका’ की शूटिंग से जुड़े अपने जरूरी काम पूरे कर लिए थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ साउछ के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
