दूसरी बेटी Devi के जन्म के बाद पहली बार दिखीं Deepika Padukone, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2026, 01:45 PM IST

Deepika Padukone Spotted Video: दूसरी बार मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की पहली झलक देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। अब एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं।

Deepika Padukone Spotted Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सितंबर में अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया था। इसके बाद से ही लोग के बीच नजर नहीं आई। इस दौरान दीपिका ने अपना ज्यादातर समय परिवार और दोनों बेटियों के साथ बिताया। हाल ही में दिवाली के मौके पर भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वो पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और परिवार के साथ नजर आईं। अब लंबे समय बाद एक्ट्रेस की एक झलक मुंबई में देखने को मिली है। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका सिंपल लुक और पैपराजी के साथ उनका अंदाज चर्चा में आ गया।

Deepika Padukone Spotted Video

मां बनने के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, व्हाइट शर्ट और डेनिम में दिखा स्टाइलिश अंदाज (Image Source: Zoom-Deepika Padukone/ Instagram)

देवी जन्म के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। दीपिका पादुकोण को आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दूसरी बेटी देवी पादुकोण सिंह (Devi Padukone Singh) के जन्म के बाद ये उनका पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस ने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। हालांकि, वो तस्वीरें खिंचवाने के लिए नहीं रुकीं और सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ गईं। इस दौरान दीपिका काफी कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ ब्लैक सनग्लासेस और शोल्डर बैग कैरी किया था। उनका ये सिंपल एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

End of Feed