दीपिका पादुकोण ने रणवीर संग अपने रिश्ते को लेकर कहीं ये बात, कपल्स को दी ये सलाह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 02:41 PM IST

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन चल रही हैं। एक्टेस ने बताया कि उनका रणवीर संग रिलेशनशिप कैसा है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने नए कपल्स को भी कुछ सलाह दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज कल की युवा पीढ़ी में धैर्य की कमी है।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस दीपिका और रणवीर को परफेक्ट कपल मनाते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। दीपिका और रणवीर के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। दीपिका इन दिनों लव गुरु बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में नए कपल्स को सलाह दी है कि उनका रिश्ता कैसे बेहतर हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपने और रणवीर के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है।

deepika padukone and ranveer singh (1)

deepika padukone and ranveer singh (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि हम सभी फिल्मों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं या फिर अपने आसपास के रिश्ते को देखकर ही बड़े होते हैं। उसी तरह की छवि अपने दिमाग में बना लेते हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि हमें जितनी जल्दी हो सके। ये मान लेना चाहिए कि ये हमारी जर्नी है। जिस यात्रा पर वो हैं या दो लोग चल रहे हैं वो बाकी लोग से बेहतर होगी और उनसे अलग होगी।

End of Feed