Deepika-Ranveer Viral Yacht Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं, जिनके बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा बातें जानना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ये दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। रणवीर-दीपिका की तरफ से इन खबरों पर कोई जवाब नहीं आया, जिस कारण फैंस थोड़े से परेशान हो गए थे लेकिन हम आपको बता दें कि इनके बीच सबकुछ सामान्य है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल भी हो रहा है, जिसमें ये दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। दीपवीर के इस वीडियो को देखकर फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है क्योंकि इन वीडियो ने इनकी अनबन की खबरों पर लगाम कस दी है।
Deepika Ranveer
दीपिका ने लगाया रणवीर को झापड़
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक जगह रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को इस कदर चिढ़ाते हैं कि वो उनके पैर पर झापड़ मारने को मजबूर हो जाती हैं। दीपिका अपने पति को प्यार में ही झापड़ लगाती हैं, जिसमें इनकी केमिस्ट्री नजर आती है। दीपिका-रणवीर जमाने से अपने प्यार को छुपाने में भरोसा नहीं रखते हैं और यह वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है।
पठान में दिखा दीपिका का स्टाइलिश अंदाज
बीते दिन शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म पठान का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया, जिसमें दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश अवतार दिखाई दिया। दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में स्पाई का किरदार निभाती दिखाई देंगी। दीपिका-शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर हमेशा हिट रही है और पठान के साथ भी यह सिलसिला जारी रहता दिखाई दे रहा है। पठान के टीजर को दर्शकों ने शानदार रिस्पांस दिया है। वैसे आपको पठान का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
