दीपिका पादुकोण कभी सलमान खान से करना चाहती थी शादी, जानिए कैसा था भाईजान का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सलमान खान (Salman Khan) भले ही साथ फिल्मों में नजर नहीं आए हैं, लेकिन दीपिका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के शो में शामिल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान को प्रपोज किया था और शादी करने की इच्छा जताई थी।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सलमान खान (Salman Khan) दोनों ही बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस हैं। दोनों ही सुपरस्टार को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों अभी तक एक साथ फिल्मों में साथ नजर नहीं आए है, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों की मुलाकात होती रहती है। एक बार दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से शादी करने की इच्छा जताई थी। आइए जानते हैं कि इसपर एक्टर ने क्या कहा था।

Deepika Padukone

Deepika Padukone

एक बार फिल्म तमाशा के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण बिग बॉस में शामिल हुई थी। इस दौरान दीपिका ने घुटने पर बैठकर सलमान खान से कहा था कि -"मुझसे आपसे शादी करेंगे। मुझे आप से शादी करना है मिस्टर सलमान खान?" सलमान खान ये बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे। सलमान खान ने कहा-"दीपिका हो या कोई भी हो, ये नहीं हो सकता।"

End of Feed