Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Ranveer Singh संग वेकेशन पिक्स हुईं वायरल

Deepika Padukone Flaunts Her Baby Bump: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के साथ-साथ मैटरनिटी फैशन गोल्स देती दिखाई दीं। दोनों वेकेशन पर निकले हैं।

Deepika Padukone Flaunts Her Baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस समय दीपिका पादुकोण और उनके पति-एक्टर रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने यह भी बताया था कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कैंडिड पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन पिक्स में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

Ranveer Singh-Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फोटो इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें दोनों जहाज से उतरते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण क्लासिक ब्लू जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ भूरे रंग की लॉन्ग टी-शर्ट में दिखाई दीं। उनके ये नया और स्टाइलिश लुक फैन्स को काफी पसंद आया है। दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस ने स्टाइल में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मैटरनिटी फैशन गोल्स दिए। रणवीर सिंह भी ऑल व्हाइट लुक में काफी डैशिंग दिखाई दिए।

End of Feed