Deepika Padukone के पहले प्यार मुज़म्मिल इब्राहिम ने खोले एक्ट्रेस संग रिश्ते के राज, बताया क्यों तोड़ दिया सुपरस्टार हसीना का दिल

Muzammil Ibrahim talk about Relationship with Deepika Padukone: एक्टर ने बताया कि दीपिका ने ही मुझे सबसे पहले डेट के लिए पूछा था, हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उस समय दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी और मैं सक्सेस हो चुका था। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया.....

Muzammil Ibrahim talk about Relationship with Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) को आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार कहा जाता है। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है जो उनकी अलग पहचान बनाता है। हालांकि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में खूब उतार-चढ़ाव देखें हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड मुज़म्मिल इब्राहिम ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते पर बात की। मॉडल और एक्टर मुज़म्मिल इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने दो साल तक एक्ट्रेस को डेट किया था।

Muzammil Ibrahim talk about Relationship with Deepika Padukone

सिद्धार्थ कनन के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में मुज़म्मिल इब्राहिम( Muzammil Ibrahim) ने बताया कि वहीं पहले व्यक्ति थे जिससे दीपिका पादुकोण मुंबई में आने के बाद पहली बार मिली थी। एक्टर ने बताया कि दीपिका ने ही मुझे सबसे पहले डेट के लिए पूछा था, हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उस समय दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी और मैं सक्सेस हो चुका था। मुझे काफी लोग जानते थे और दीपिका पादुकोण काम के लिए घूम रही थी। हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूब समय बिताया। हालांकि दो साल बाद मैंने दीपिका से रिश्ता तोड़ दिया। दो साल बाद हमारा ब्रेकअप हो गया और मैंने ही यह ब्रेकअप किया था।

End of Feed