प्रेग्नेंसी ब्रेक से पहले 'Singham Again' पूरी करना चाहते हैं Deepika Padukone-Ranveer Singh, कपल ने बनाई ये प्लानिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 3, 2024, 01:03 PM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh to Wrap Up Singham Again Shoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। बी टाउन के इस कपल ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस बीच अब दोनों ने सिंघम अगेन की अपनी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Deepika Padukone-Ranveer Singh to Wrap Up Singham Again Shoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। बी टाउन के इस कपल ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस बीच अब दोनों ने सिंघम अगेन की अपनी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, और अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन इसी साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग अब आखिरी फेज में चल रही है। इस बीच दीपिका और रणवीर ने भी फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा प्लान बना लिया है।

End of Feed