Deepika Padukone and Mahesh Babu: एसएस राजामौली की इस फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 10:22 PM IST

Deepika Padukone and Mahesh Babu Film: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय कई प्रोजेक्ट में बिजी है। अब खबर सामने आ रही है कि वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म में दोनों एक्टर पहली बार एक साथ नजर आ सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपिका पादुकोण और महेश बाबू एक साथ नजर आ सकते हैं।
  • दोनों एसएस राजामौली की एक फिल्म में पहली बार दिख सकते हैं।
  • फिलहाल फिल्म को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Deepika Padukone and Mahesh Babu Film: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ फिल्म साइन करने के बाद अब दीपिका को एसएस राजामौली (SS Rajamouli Film) की नई फिल्म में रोल मिलने की खबर सामने आ रही है। वहीं बताया जा रहा है कि राजामौली की इस अगली फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Mahesh Babu and Deepika Padukone

Mahesh Babu and Deepika Padukone

एडवेंचर ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म?

राजामौली की फिल्म का नाम 'SSMB29' हो सकता है। वहीं खबर यह हैं कि यह फिल्म एक एडवेंचर ड्रामा होगी और साल 2023 की शुरुआत में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। अगर यह खबर सच साबित होती हैं, तो दीपिका और महेश पहली बार एक साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

End of Feed