Deepika Padukone-Katrina Kaif का दिखेगा धमाकेदार एक्शन, YRF के स्पाईयूनिवर्स में मिलेगी जगह

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 4, 2023, 10:35 AM IST

Deepika Padukone-Katrina Kaif in YRF's Spy Universe: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि YRF एक फीमेल सेंट्रिक स्पाईयूनिवर्स मूवी बनाने वाला है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक संग नजर आएंगी दीपिका और कैटरीना।
  • YRF की स्पाईयूनिवर्स मूवी में मिलेगी जगह।
  • दोनों एक फीमेल सेंट्रिक मूवी में नजर आने वाली हैं।

Deepika Padukone-Katrina Kaif in YRF's Spy Universe: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। एक्शन अवतार में दीपिका फैंस को काफी पसंद आई थीं, इसके साथ ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ के जबरदस्त एक्शन ने भी फैंस का दिल जीत लिया था। कैटरीना कैफ का ये एक्शन अवतार देख फैंस दंग रह गए थे। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि YRF एक फीमेल सेंट्रिक स्पाईयूनिवर्स मूवी बनाने वाला है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आ सकती हैं। टाइगर vs पठान में जिस तरह शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आएंगे, ठीक इसी तरह कैटरीना और दीपिका भी एक साथ लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

deepika padukone and katrina kaif

deepika padukone and katrina kaif

एक साथ लीड रोल में दिखेंगी दीपिका-कैटरीना?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पठान की सफलता के बाद YRF अब एक और स्पाईयूनिवर्स की मूवी बनाने के बारे में सोच रहा है, यह एक फीमेल सेंट्रिंक मूवी होने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लीड रोल में कास्ट किया जाएगा। फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। इससे पहले खबर सामने आ रही थी कि दीपिका और कैटरीना को एक साथ टाइगर vs पठान में कास्ट किया जा सकता है। हालांकि उम्मीद है कि शायद इस फिल्म में कोई एक्ट्रेस लीड रोल में मौजूद ही न हो।

End of Feed