De De Pyaar De 2 X Review: पैसा वसूल निकली अजय देवगन की फिल्म, जनता के दिल को भाया फैमली ड्रामा

De De Pyaar De 2 X Review: अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं जो काफी अच्छे दिखाई दिए। चलिए आपको बताते हैं जनता का कैसा रिएक्शन है फिल्म देखने के बाद।

De De Pyaar De 2 X Review: कॉमेडी और रोमांस फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म का आज पार्ट 2 रिलीज हो चुका है। 14 नवंबर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के लिए काफी बड़ा है क्यूंकी जनता इसे दोबारा देखने के लिए सिनेमाघर पहुँच चुकी है। फिल्म में बार फिर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी जलवा दिखाएगी। बड़े परदों पर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का पहला शो खत्म हो चुका है तो सोशल मीडिया पर जनता अपने रिएक्शन लगातार दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म को जनता से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

De De Pyaar De 2 X Review

Image Source: tseries.official Instagram

लव रंजन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) में इस बार आशीष (अजय देवगन) अब अपनी उम्र से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड आयशा के घर गया है उसके परिवार से शादी का हाथ मांगने। आशीष के लिए ये एक बड़ा चैलेंज होने वाला है क्यूंकी आयशा के माता-पिता की उम्र भी उसके बराबर है। अजय देवगन और रकुल के साथ इस फिल्म में आर माधवन, गौतमी कपूर और मिजान जाफरी की एंट्री हुई है। फिल्म का ट्रेलर और गानों ने लोगों का दिल तो जीत लिया है अब आपको बताते हैं कि क्या कहानी भी कमाल कर पाई या नहीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को अच्छे रिएक्शन और रेटिंग मिल रही है। ज्यादातर लोगों ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं जो मेकर्स के लिए खुशखबरी है। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद रिएक्शन देते हुए लिखा, 'कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण। अजय देवगन और आर. माधवन ने अपनी मज़ेदार जुगलबंदी से एक बार फिर धमाल मचा दिया।'

End of Feed