De De Pyaar De 2: 'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए अजय देवगन ने हनी सिंह संग मिलाया हाथ, सिनेमाघरों में अब मचेगा धमाल

Ajay Devgn's De De Pyaar De 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन ने इस मूवी में एक 'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए हनी सिंह संग हाथ मिलाया है।

Ajay Devgn's De De Pyaar De 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में आर माधवन और मीजान जाफरी की नई कास्टिंग हुई है। इस मूवी को दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की रिलीज से पहले जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म में एक 'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) के साथ हाथ मिलाया है। यह गाना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

Honey Singh and Ajay Devgn

Pics Credit: IMDb

'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए साथ आए अजय देवगन और हनी सिंह

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का रोमांटिक ट्रैक 'रात भर' रिलीज किया है, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने एक और चार्टबस्टर ट्रैक पेश करने वाले हैं, जिसे हनी सिंह द्वारा कंपोज किया जाएगा। यह गाना 'अंक्लस' के लिए परफेक्ट वेडिंग सॉन्ग साबित हो सकता है। मेकर्स हनी सिंह और अजय देवगन के साथ में आने का फिर से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स को लग रहा है कि अजय देवगन और हनी सिंह का यह गाना बड़े परदे पर धूम मचा देगा।

End of Feed