आमिर खान से काम न मांगने पर दर्शील सफारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मेरे भाई नहीं है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 22, 2025, 01:33 PM IST

Darsheel Safary On Work With Aamir Khan: एक्टर दर्शील सफारी (Darsheel Safary) को आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) में न नजर आने पर लोग काफी हैरान है। इसको लेकर अब दर्शील सफारी ने भी चुप्पी तोड़ी है। दर्शील सफारी का इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Darsheel Safary On Work With Aamir Khan: बॉलीवुड स्टार दर्शील सफारी (Darsheel Safary), जिन्हें हम सब 'तारे जमीन पर' (Taare Zameen Par) के इशान अवस्थी के किरदार से जानते हैं ने हाल ही में अपने करियर और आमिर खान (Aamir Khan) के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। फिल्म तारे जमीन पर के बाद उम्मीद की जा रही थी वो फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) में भी नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस इंटरव्यू के दौरान इसको लेकर भी दर्शील सफारी बात करते दिखे। इस इंटरव्यू में दर्शील सफारी ने बताया कि उन्होंने कभी आमिर से काम मांगने की कोशिश क्यों नहीं की। उनके इस बयान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, क्योंकि दोनों की जोड़ी ने उस फिल्म में जादू बिखेरा था।

Darsheel Safary On Work With Aamir Khan

आमिर खान से इसलिए नहीं मांगा काम

दर्शील सफारी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दर्शील सफारी से Mid-Day को दिए इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से काम मांगने को लेकर सवाल किया। इसका जवाब दर्शील सफारी ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैंने कोरोना पैंडेमिक के बाद जो भी काम किया वो बिना किसी सिफारिश के हुआ। ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट से मुझे समझ आता है कि मैं रोल कर सकता हूं या नहीं और प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स को भी पता चलता है कि मैं फिट हूं या नहीं। लोग नाराज होते हैं कि मैं आमिर खान से काम नहीं मांगता। लेकिन मुझे शर्मिंदगी लगती है। वो मेरे भाई नहीं हैं कि मैं फोन करके कहूं, ‘मेरे लिए स्क्रिप्ट ढूंढो।’

End of Feed