तमन्ना भाटिया के नाम पर सोनाक्षी सिन्हा ने खींची विजय वर्मा की टांग, शर्म से लाल हुए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 3, 2023, 08:44 PM IST

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और विजय वर्मा (Vijay Verma) की अपकमिंग वेबसीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर पर सोनाक्षी सिन्हा ने तमन्ना भाटिया के नाम पर विजय वर्मा को खूब चिढ़ाया। एक्टर इस दौरान शर्माते हुए नजर आए। विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dahaad Trailer Release: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), विजय वर्मा (Vijay Verma) और गुलशन देवैया की अपकमिंग वेब सीरीज दहाड़ (Dahaad) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दहाड़ का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा इंस्पेक्टर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तीनों स्टार्स ने जमकर मस्ती की। ट्रेलर लॉन्च का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सोनाक्षी और गुलशन विजय वर्मा की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स ने एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के नाम पर जमकर टांग खींचाई की। तमन्ना का नाम सुनते ही विजय शर्माने लगाते हैं।

vijay verma (1)

vijay verma and sonakshi sinha (credit pic: instagram)

दहाड़ के ट्रेलर लॉन्च पर सोनाक्षी सिन्हा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय वर्मा भी रैडिश ब्राउन ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में दहाड़ की कास्ट ने अपने रोले के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने विजय को तमन्ना के नाम पर खूब चिढ़ाया।

End of Feed