Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा

Daayra X Review: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' को देखने के बाद लोगों ने से बेहद शानदार बताया है। 'दायरा' दर्शकों को सिर्फ एंटरटेन नहीं कर रही, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर रही है।

Daayra X Review: नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी से सजी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने भी इस क्रेज की झलक दिखा दी थी। अब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इसे देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। शुरुआती रिव्यूज को देखकर लगता है कि 'दायरा' ने दर्शकों के दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रिसेप्शन में Neena Gupta को देख लोगों ने लगाई प्रेग्नेंसी की अटकलें, एक्ट्रेस ने अब तोड़ी चुप्पी)

Daayra X Review

‘दायरा’ ने दर्शकों के दिमाग पर छोड़ा गहरा असर (Pic Credit: Instagram)

'दायरा' की दर्शकों ने की जमकर तारीफ

खास तौर पर करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। वहीं मेघना गुलजार के निर्देशन को भी खूब सराहा जा रहा है। कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी और घटनाएं काफी देर तक जेहन में घूमती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे इन रिएक्शन्स से साफ है कि 'दायरा' दर्शकों को सिर्फ एंटरटेन नहीं कर रही, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर रही है। एक यूजर ने 'दायरा' की 4.5 स्टार की रेटिंग दी और लिखा कि यह एक इंटेंस और सोचने पर मजबूर करने वाली थ्रिलर है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म में तुरंत न्याय की मांग और कानून के दायरे के बीच टकराव को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान के किरदार कहानी के दो अलग नजरिए सामने रखते हैं, जिससे दर्शक खुद भी सही-गलत पर सोचने को मजबूर होते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दोबारा पापा बनने से पहले Ranveer Singh ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, फैंस के बीच दिखा खास अंदाज)

कई सीन्स बेहद जबरदस्त हैं जबकि प्री-क्लाइमेक्स और अंतिम हिस्से का खासा असर पड़ता है। पृथ्वीराज की एक्टिंग को शानदार बताया गया है, वहीं करीना ने भी एक लेयर्ड और दमदार परफॉर्मेंस दी है। मेघना गुलजार ने एक बार फिर सिस्टम की खामियों को पर्दे पर उतारा है। कुल मिलाकर रिव्यू के मुताबिक 'दायरा' एक अच्छी थ्रिलर है।

End of Feed