Daayra Movie Screening: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की मूवी की तारीफ, मेघना गुलजार की स्क्रिप्ट को बताया ‘Flawless’

Daayra Movie Screening: करीना कपूर खान-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रिलीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने फिल्म दायरा को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Times Group MD Vineet Jain on Daayra Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा तेज है और अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले दायरा फिल्म के मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन (Vineet Jain) भी पहुंचे। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने फिल्म दायरा को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की और डायरेक्टर मेघना गुलजार को इतने गंभीर विषय को पर्दे तक लाने के लिए बधाई भी दी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sach Ka Daayra Song: ‘दायरा’ के गाने की पहली झलक आई सामने, फैंस हुए एक्साइटेड)

Times Group MD Vineet Jain on Daayra

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की दायरा की तारीफ (pic credit-zoom)

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने 'Daayra' को लेकर कह दी बड़ी बात

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, "सिनेमा सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होता है। दमदार कहानियां लाखों लोगों तक पहुंच सकती हैं और लोगों के बीच बातचीत शुरू कर सकती हैं। दायरा की कहानी समाज के लिए जरूरी है और जो समाज से परेशान करने वाले सवाल करती है।"

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कहा, "कहानियां, खासकर सिनेमा, लाखों लोगों तक पहुंचने और उनके सोचने के तरीके पर असर डालने का एक बहुत ताकतवर जरिया हैं। हमारे लिए फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह लोगों और समाज से जुड़ने का एक मजबूत जरिया हैं।" (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Daayra Review: करीना कपूर को फिल्म को फैंस ने बताया सुपरहिट, पृथ्वीराज की एक्टिंग ने जीता दिल)

End of Feed