बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान की अपकमिंग मूवी दायरा रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें साउथ के बड़े अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म दायरा का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है, जो अपने दमदार डायरेक्शन के लिए जानी-जाती है। फिल्म दायरा की कहानी सही समय पर न्याय या सही तरीके से न्याय जैसे गंभीर सवाल के आस-पास गढ़ी गई है। जब से दायरा का ऐलान हुआ है तब से ही दर्शक इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं और मेकर्स ने रिलीज से चंद दिनों पहले इसका नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें करीना कपूर खान समाज से तीखा सवाल पूछती दिखाई दे रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Daayra को लेकर मेघना गुलजार ने लिखा लंबा पोस्ट, करीना-पृथ्वीराज के किरदारों का खोला राज
Daayra Promo: Kareena Kapoor Khan ने समाज से पूछा तीखा सवाल, Prithviraj Sukumaran देंगे न्याय
Kareena Kapoor Khan ने दिखाया समाज का चेहरा
फिल्म दायरा के नए प्रोमो में करीना कपूर खान समाज का असली चेहरा दिखाती हैं और पूछती हैं कि जब भी देश में कहीं रेप केस होता है तो सबसे पहला सवाल महिलाओं से ही क्यों पूछा जाता है। रेप केस के बारे में सुनते ही लोग लड़कियों के कपड़ों से लेकर उनके निजी रिश्तों तक पर सवाल खड़ा कर देते हैं, जो देश की मानसिकता दर्शाता है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...'
यहां देखें फिल्म Daayra का ताजा Promo
फिल्म दायरा में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक एनकाउंटर केस की वजह से सवालों के घेरे में है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन रेप पीड़िता को सही समय पर न्याय देते दिखाई देंगे, जिसकी वजह से उन पर सवाल खड़े हो चुके हैं। फिल्म दायरा में दर्शकों को पृथ्वाराज सुकुमारन और करीना कपूर खान आमने-सामने नजर आएंगे और दर्शकों को एक बड़े सवाल के साथ छोड़ जाएंगे। फिल्म दायरा 18 सितम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
