Daayra: पृथ्वीराज सुकुमारन संग करीना कपूर खान ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, मेघना गुलजार ने संभाली निर्देशन की कमान

Kareena Kapoor Khan's Next is Daayra: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने नए प्रोजेक्ट 'दायरा' की शूटिंग साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के साथ शुरू कर दी है। करीना कपूर की इस मूवी का निर्देशन मेघना गुलजार करने जा रही हैं।

Kareena Kapoor Khan's Next is Daayra: साल 2025 के अप्रैल महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने नए प्रोजेक्ट 'दायरा' की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी में करीना कपूर खान के साथ साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) को भी अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि एक क्राइम थ्रिलर बेस्ड मूवी होगी। ताजा जानकारी यह है कि करीना कपूर ने इस मूवी की शूटिंग को शुरू कर दिया है। 'दायरा' की शूटिंग शुरू करने की जानकारी करीना कपूर खान ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैन्स के बीच शेयर की है। करीना कपूर ने यह भी खुलासा करते हुए कहा कि उनकी 68वीं फिल्म की शूटिंग का पहला दिन है।

Kareena Kapoor Khan's Next is Daayra

Image Source: Instagram/meghnagulzar/

करीना कपूर खान ने शुरू की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग

करीना कपूर खान ने आज यानी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इस क्लिप में फिल्म 'दायरा' की टीम की झलक दिखाई दे रही है। एक झलक में करीना स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं जबकि दूसरी में पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस की वर्दी पहने अपने रोल के लिए तैयार दिखाई दिए। इस वीडियो में दिग्गज गीतकार और कवि गुलजार भी 'दायरा' के सेट पर पर बाकी टीम मेंबर्स के साथ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, 'मेघना गुलजार और पृथ्वीराज के साथ मेरी 68वीं फिल्म 'दायरा का पहला दिन है। फैन्स अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें।'

End of Feed