Meghna Gulzar की Daayra के ट्रेलर के 5 दमदार और चौंकाने वाले पल

Daayra: नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मेघना गुलजार की ‘दायरा’ का ट्रेलर छाया हुआ है। करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म इंसाफ से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाती है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Daayra: नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। मेघना गुलजार की फिल्म दायरा (Daayra) जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म दायरा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि यूट्यूब पर अबतक छाया हुआ है। बता दें कि दायरा में पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म में पुलिस अधिकारियों का किरदार निभा रहे हैं। दोनों का मकसद न्याय दिलाना है, लेकिन न्याय पाने का उनका तरीका बिल्कुल अलग है। फिल्म का ट्रेलर ऐसे कई सवाल उठाता है, जिन पर समाज में लंबे समय से बहस होती रही है। जब गंभीर अपराध लगातार सामने आते हैं और लोगों का गुस्सा बढ़ता जाता है, तो आखिर इंसाफ के लिए कितना इंतजार किया जा सकता है? अगर कानून की रक्षा करने वाले लोग ही कानून पर सवाल उठाने लगें तो क्या होगा? क्या कभी कानून अपने हाथ में लेना सही ठहराया जा सकता है? ‘दायरा’ इन्हीं सवालों के बीच दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती नजर आ रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra: इन 5 कारणों से छाया करीना-पृथ्वीराज की फिल्म का ट्रेलर, हर कोई कर रहा है चर्चा)

daayra trailer 5 hard hitting moment

दायरा के ट्रेलर के 5 दमदार और चौंकाने वाले पल (pic credit-daayra movie poster)

1. पुलिस एनकाउंटर और इंसाफ का सवाल

ट्रेलर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक सीन तुरंत ध्यान खींचता है। इसमें पुलिस एनकाउंटर और आत्मरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। फिल्म इस बात पर बहस करती है कि इंसाफ और बदले के बीच की सीमा आखिर कहां है? क्या पुलिस को खुद फैसला करने का अधिकार होना चाहिए या हर मामले में कानून और न्याय व्यवस्था का पालन जरूरी है?

End of Feed