बॉलीवुड

'जरूर देखें...' Hanuman Ansh देखकर सातवें आसमान पर पहुंच गई Kangana Ranaut

Kangana Ranaut on Hanuman Ansh: कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की तारीफ करते हुए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने इसे महज फिल्म नहीं, बल्कि सत्संग बताया और लोगों से थिएटर जाने को कहा।

Image

हनुमान अंश देखकर गदगद हुई कंगना रनौत (pic credit-instagram)

Kangana Ranaut on Hanuman Ansh: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’(Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। शुरुआत में दर्शकों की कमी से जूझ रही फिल्म को अब पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में शानदार कमाई करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। फिल्म की बढ़ती कमाई के बीच एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी ‘हनुमान अंश’ को लेकर अपनी राय जाहिर की है। कंगना ने फिल्म की तारीफ करते हुए दर्शकों से इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की और इसे लेकर एक खास बात कही। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Rohit Chandel को लगा झटका, रिजेक्ट हुई बेल; 2 महीने से जेल में बंद है एक्टर)

कंगना रनौत ने कह दी बड़ी बात

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। बुधवार को कंगना ने नीम करोली बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि ‘हनुमान अंश’ कोई फिल्म नहीं, बल्कि सत्संग है, जिसमें नीम करोली बाबा से जुड़े लोगों के अनुभवों को खूबसूरती से दिखाया गया है। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अपनी थेरेपी छोड़कर फिल्म देखने जाएं। कंगना से पहले फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी ‘हनुमान अंश’ की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म को थिएटर में देखने का अपना अनुभव शेयर करते हुए इसकी कहानी, निर्देशन और कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्य के अभिनय को शानदार बताया।

kangana on hanuman ansh

कंगना रनौत ने कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

मधुर भंडारकर ने कहा कि कम बजट और बिना किसी बड़े स्टार वाली यह फिल्म पूरी इंडस्ट्री के लिए एक अहम उदाहरण है। उनके मुताबिक, यह साबित करती है कि अच्छी कहानी और मजबूत विश्वास बड़े बजट वाली फिल्मों पर भी भारी पड़ सकता है। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम और दर्शकों को बधाई दी।‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्य, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article