Daadi Ki Shaadi Release Date: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दादी की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म दादी की शादी से जुड़ी खबर सामने आई थी, बताया जा रहा था कि फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आने वाली हैं। अब इन सब के बीच फिल्म दादी की शादी की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दादी की शादी कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने समधन सोनी राजदान और दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की गर्ल गैंग की फोटो )
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी' (Pic Credit: RTake Studios Instagram)
'दादी की शादी' इस दिन होगी रिलीज
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म दादी की शादी की रिलीज है। अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म दादी की शादी के मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म दादी की शादी अगले महीने यानी 8 मई को बड़े पर्दे पर रिलीजह होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म दादी की शादी का एक नया पोस्टर रिलीज किया था। इस पोस्टर में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। फिल्म दादी की शादी का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें:सुनील पॉल ने उड़ाया कपिल शर्मा के शो का मजाक, बोले "उसके यहां तो लंगर लगा..." )
कौन है नीतू कपूर?
एक्ट्रेस नीतू कपूर बॉलीवुड एक्टर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास है। नीतू कपूर का एक समय पर बी-टाउन में जलवा था। नीतू कपूर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन काफी समय से नीतू कपूर बॉलीवुड में अपनी धांसू वापसी करने कोशिश कर रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस की फिल्में फ्लॉप रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी' (Pic Credit: RTake Studios Instagram)
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दादी की शादी एक पारिवारिक कहानी है, जिसमें एक दादी अचानक फिर से प्यार में पड़ जाती हैं और शादी करने का फैसला ले लेती हैं। कहानी में कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और भावुक पलों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलने वाला है। कुल मिलाकर ये फिल्म एक हल्की-फुल्की और दिल को अच्छा लगने वाली फील-गुड मूवी बनने वाली है।
