Neetu Kapoor Birthday Pics: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने हाल ही में अपना 67वां जन्मदिन मनाया। दो दिन पहले ही एक्ट्रेस का बर्थडे था जिस पर उनके चाहने वालों ने खूब बधाई दी थी। वैसे तो नीतू कपूर हर बार अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाती है लेकिन इस बार वह अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई। नीतू कपूर के जन्मदिन पार्टी की फोटो शेयर करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा ने बताया कि अभी भी पार्टी जारी है। इस फोटो में आपको नीतू कपूर की समधन और उनके परिवार की खास महिलाएं नजर आएंगी।
नीतू कपूर( Neetu Kapoor ) की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर( Riddhima Kapoor ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी मां के जन्मदिन पार्टी की है। जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है।उनके साथ सोनी राजदान, नीतू कपूर, रीमा जैन और अन्य लोग नज़र आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "जन्मदिन का जश्न जारी है।" एक और फोटो शेयर की है जिसमें सभी लोग खाने की टेबल पर बैठे हैं। इस पार्टी में ऋद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही है। हालांकि फैंस इन फोटोज में आलिया भट्ट और राहा को मिस कर रहे हैं।
हाल ही में, रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर नीतू, दिवंगत पिता ऋषि कपूर, भाई रणबीर कपूर, भाभी आलिया भट्ट और बेटी समारा के साथ अपने कुछ यादगार पलों का एक कोलाज वीडियो शेयर किया था। बताते चले कि रिद्धिमा जल्द ही डॉक्यू-सीरीज़ "डाइनिंग विद द कपूर्स" में नजर आएंगी, जो कपूर खानदान की सिनेमा और खाने की समृद्ध विरासत को दर्शाएगी।
