Sunny Deol's Jaat 2: साल 2025 में 10 अप्रैल को निर्माताओं ने सनी देओल की एक्शन-थ्रिलर मूवी 'जाट' (Jaat) को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस मूवी में सनी देओल का एक्शन अवतार देखकर फैन्स भी खुशी से झूम उठे थे। यह मूवी दुनिया भर में शानदार कमाई करने में सफल रही है। 'जाट' को एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर सनी देओल (Sunny Deol) ने एक शानदार पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के माध्यम से सनी देओल ने फैन्स क बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया है कि जल्द ही 'जाट 2' (Jaat 2) को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। (इसे भी पढ़ें: O’ Romeo OTT: जानिए कब और कहां देख पाएंगे Shahid Kapoor की फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट)
'जाट' के एक साल होने का मनाया जश्न
सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'जाट की रिलीज को एक साल हो गया है… और क्या शानदार सफर रहा! इस मूवी की शूटिंग के दौरान हमने जो पागलपन, एक्शन और मजा किया, वो आज भी याद आता है। सेट पर हर दिन जोश, जुनून और जाट के इमोशन से भरा रहता था। सचमुच, यह सबसे मजेदार सफरों में से एक रहा।' इस पोस्ट मे सनी देओल ने रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के साथ काम करने क लेकर भी अच्छा एक्सपीरियंस बताया। (इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर को बॉक्स ऑफिस की महारानी बनाएंगी ये 6 फिल्में, 'धुरंधर 2' का भी टूटेगा रिकॉर्ड)
'जाट 2' को लेकर की बड़ी घोषणा
सनी देओल ने आगे कहा कि जल्द जाट 2 आ रही है। शायद फिर से कमर कसने का समय आ गया है। 'जाट' के बारे में कुछ अच्छी खबर जल्द ही आने वाली है! सनी देओल के इस पोस्ट ने फैन्स को उत्साहित कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'जाट 2' के माध्यम से गोपीचंद मालिनेनी निर्देशक के तौर पर फिर वापसी करेंगे।
