Critics Choice Awards 2023: फिल्म निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने भारत का परचम एक बार फिर दुनियाभर में लहरा दिया है। एसएस राजामौली की फिल्म RRR की दुनियाभर में चर्चा हो रही है और फैंस से खूब सराहना भी मिल रही है। अब फिल्म ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2023 में भी कमाल कर दिया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड हासिल करने के बाद, फिल्म निर्माता राजामौली की फिल्म आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best Foreign Language Film) के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी शामिल कर लिया है। हाल ही में आयोजित किए गए 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में फिल्म आरआरआर ने जमकर वाहवाही बटोरी है। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के ट्विटर हैंडल से इस बात की घोषणा की गई हैं। फैंस RRR द्वारा हासिल की गई इस एक और बड़ी उपलब्धि से काफी खुश हैं और फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी लोगों को बधाई दे रहे हैं।
RRR Wins Best Foreign Language Film Award
RRR ने फिर लहराया भारत का परचम
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, '@RRRMovie के कलाकारों और क्रू के बाकी लोगों को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई देते हैं। फिल्म RRR इस अवार्ड की विजेता बन गई है।' इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म RRR ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म ने इससे पहले नाटू-नाटू गाने को लेकर सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गाने का पुरस्कार भी जीता था।
Congratulations to the cast and crew of @RRRMovie - winners of the #criticschoice Award for Best Foreign Language F… t.co/3qGWWaCbM5
— ANI (@ANI) Jan 16, 2023
Cheers on a well deserved win @RRRMovie 🥂! t.co/f3JGfEitjE
— ANI (@ANI) Jan 16, 2023
एस.एस. राजामौली ने अपनी मां के नाम किया पुरस्कार
फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपना पुरस्कार स्वीकार करते हुए, 'मेरे जीवन में मौजूद महिलाओं को धन्यवाद करना चाहता हूं। अपनी मां से शुरुआत करते हुए S. S. राजामौली ने अपनी पत्नी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर राम राजामौली को भी धन्यवाद दिया। अपनी मां के बारे में बात करते हुए राजमौली ने कहा, 'उन्हें लगता था की स्कूल में पढ़ाई जाने वाली शिक्षा काफी ओवररेटेड है। इसलिए उन्होंने मुझे कॉमिक्स और कहानी की किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, और उन्होंने मेरी क्रिएटिविटी को बढ़ावा दिया।'
बता दें कि फिल्म RRR साल 2022 में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं। फिल्म की VFX और एक्शन सींस को लोगों ने काफी पसंद भी किया था, अब विश्व स्तर पर भी यह फिल्म भारत के नाम का परचम लहरा रही है।
