Kareena Kapoor Legal Notice: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का दिवाली लुक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने दिवाली के खास मौके पर अपने पति सैफ अली खान के परिवार की 200 साल पुरानी शाही ज्वेलरी पहनी थी। उनके इस रॉयल अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद किया लेकिन अब यही ज्वेलरी एक नए विवाद की वजह बन गई है। दरअसल करीना कपूर खान को इस कलगी में लिखी पवित्र इस्लामिक आयत 'आयत-उल-कुर्सी' (Ayat-Ul-Kursi) को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sohail Khan ने पिता सलीम और मां सलमा को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशकिस्मती, शेयर की क्यूट फोटो)
करीना कपूर को मिला लीगल नोटिस (Pic Credit: Instagram)
करीना कपूर को क्यों भेजा गया कानूनी नोटिस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक अब्बास हफीज ने करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सोशल मीडिया पर मौजूद उन सभी वीडियो, तस्वीरों और पोस्ट को हटाने की मांग की गई है, जिनमें एक्ट्रेस आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई कलगी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही करीना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस पवित्र धार्मिक आयत को ऐसी किसी प्रस्तुति में इस्तेमाल नहीं करने का आश्वासन देने की मांग भी की गई है, जिससे उसकी धार्मिक गरिमा प्रभावित हो। अब्बास हफीज ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में स्पष्ट किया कि उन्हें करीना के कपड़ों या दिवाली मनाने से कोई आपत्ति नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kiara Advani का बड़ा खुलासा, 'Toxic' के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान नहीं हुए Sidharth Malhotra)
अब्बास हफीज ने रखी अपनी बात
अब्बास हफीज के अनुसार करीना ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह इस ऐतिहासिक पेंडेंट को पहने नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह भोपाल की इस्लामिक विरासत से जुड़ा एक ऐतिहासिक आभूषण है। इस पर कुरान की बेहद पवित्र आयत लिखी हुई है, इसलिए इसे केवल फैशन के तौर कैरी करना सही नहीं है। हफीज ने यह भी कहा कि अगर करीना ने यही आभूषण ईद के मौके पर पहना होता, तब भी उनकी आपत्ति इसी तरह बनी रहती। करीना कपूर को भेजे गए कानूनी नोटिस की पुष्टि अधिवक्ता मोहम्मद जफर ने भी न्यूज एजेंसी से बातचीत में की।
