25 वें बर्थडे से 2 दिन पहले इंफ्लुएंसर की हुई मौत, सोशल मीडिया पर पसरा मातम

Misha Agarwal Passes Away: फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल (Misha Agarwal) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस को जोर का झटका लग गया है। मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि मीशा के परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि हो गई है।

Content Creator Misha Agarwal Passes Away: सोशल मीडिया वर्ल्ड से एक दुखद खबर सामने आई है। 24 साल की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। इस न्यूज से उनके चाहने वालों को जोर का झटका लगा है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि मीशा की मौत का कारण क्या है। वहीं मिशा अग्रवाल की फैमिली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट जगत में आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट के जरिए परिवार वालों ने मीशा की मौत की पुष्टि कर दी है। आइए इस रिपोर्ट में पर नजर डालते है...

misha agarwal death

24 साल की मीशा ने दुनिया को कहा अलविदा

मीशा अग्रवाल के परिवार की ओर से इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें मीशा की मौत की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा, 'गहरे दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। हम इस दुख से जूझ रहे हैं। कृपया उनकी यादों को संजोएं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस पोस्ट पर तमाम लोग कमेंट करते हुए मीशा को श्रद्धांजलि दे रहे है। बता दें कि 26 अप्रैल को मीशा अग्रवाल अपना जन्मदिन मनाने वाली थी। हालांकि बर्थडे से 2 दिन पहले ही मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

End of Feed