Cocktail 2: शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेंगी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना, इस साल शुरू हो जाएगी कॉकटेल 2 की शूटिंग

Cocktail 2 Starcast: कॉकटेल 2 के लिए मेकर्स ने स्टार्स की टीम को चुन लिया है। इस रॉम-कॉम ड्रामा मूवी में और कोई नहीं बल्कि शाहिद कपूर दो-दो हीरोइन के साथ रोमांस करने वाले हैं। इन तीनों स्टार्स का नाम सुनकर आपका दिल खुश हो जाने वाला है क्योंकि ये तीनों स्टार इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

Cocktail 2 Starcast: बॉलीवुड की फेमस रोमांटिक कॉमेडी मूवी कॉकटेल( Cocktail) हाल ही में दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके गानों तक हर चीज खूब पॉपुलर हुई थी। कॉकटेल की सफलता के बाद यह खबर आग की तरह फैल रही ह कि फिल्म निर्माता दिनेश विजन इसका पार्ट 2 बना रहे हैं। वहीं अब पार्ट 2 पर नई अपडेट सामने आई है। फिल्म की स्टार कास्ट में नए लीड स्टार्स को जोड़ा गया है। इन तीनों स्टार्स का नाम सुनकर आपका दिल खुश हो जाने वाला है क्योंकि ये तीनों स्टार इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

Cocktail 2 Starcast

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार दिनेश विजन( Dinesh Vijan) कॉकटेल 2 ( Cocktail 2) पर काम कर रहे हैं जिसके लिए नई स्टारकास्ट को चुना गया है। कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) दो एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाले हैं, पहली तो उनकी को स्टार रह चुकी कृति सेनन( Kriti Sanon) है और दूसरी पैन इंडिया एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) है। सूत्र ने खुलासा किया है कि कॉकटेल 2 अगस्त 2025 में फ्लोर पर आएगी। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के कुछ आलीशान जगहों पर की जाएगी, जिसे जनवरी 2026 के आसपास पूरा करने की योजना है। तीन प्रमुख अभिनेताओं के अलावा, फिल्म में सहायक अभिनेताओं की एक बड़ी टोली होगी, जिसके लिए कास्टिंग चल रही है।

End of Feed