Cirkus Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग-डे पर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह की फिल्म, देखें आंकड़े

Cirkus Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सर्कस (Cirkus) ओपनिंग-डे पर बहुत अच्छी कमाई करने में नाकामयाब रहेगी। फिल्म सर्कस ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है, जिस कारण यह माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की यह मूवी ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ रुपये का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

Cirkus Box Office Prediction Day 1: टाइम्स नाउ नवभारत ने कुछ देर पहले ही अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म सर्कस (Cirkus) ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। फिल्म सर्कस ने मॉर्निंग शोज में केवल 15 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है, जो काफी निराशाजनक है। फिल्म सर्कस के ऑक्यूपेंसी रेट को देखकर यही कहा जा सकता है कि यह मूवी ओपनिंग-डे पर बहुत अच्छी कमाई करने में नाकामयाब रहेगी। फिल्म सर्कस को लेकर सामने आई ट्रेड रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह स्टारर ओपनिंग-डे पर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। ऑरमैक्स मीडिया ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि फिल्म सर्कस पहले दिन केवल 9.8 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

Cirkus Box Office Prediction Day 1

सर्कस की एडवांस बुकिंग ने भी किया था निराश

रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े की सर्कस की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास नहीं रही थी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए केवल 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद ट्रेड एक्सपर्ट कहने लगे थे कि यह मूवी ओपनिंग डे पर निराश करेगी। फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट ने ट्रेड एक्सपर्ट्स की इस भविष्यवाणी पर पक्की मुहर लगा दी है। फिल्म सर्कस को देखने के लिए दर्शकों में वो उत्साह नजर नहीं आ रहा है, जो रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों के लिए नजर आता है। अगर शाम के शोज में भी सर्कस को दर्शक नहीं मिले तो इसकी पहले वीकेंड के आंकड़े भी निराशाजनक रहेंगे।

End of Feed