Cirkus box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्टररणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। दर्शकों के साथ ही फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि सर्कस को क्रिसमत का फायदा मिल सकता है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म क्रिसमस के मौके पर भी जबरदस्त कमाई करने में फेल हो गई है। एक तरफ जहां हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 (Avatar: The way to water) बेहतरीन कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड फिल्म सर्कस के हाथ निराशा लगी है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?
Cirkus Total Box Office Collection
क्रिसमस पर फेल हुई सर्कस
रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस को शुक्रवार 23 दिसंबर को रिलीज किया गया। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए। जिसके बाद शनिवार को फिल्म ने 6.40 करोड़ की बिजनेस किया। मेकर्स को उम्मीद थी कि क्रिसमस के मौके पर सर्कस की कमाई में भारी उछाल आ सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने रविवार को केवल 7.40 करोड़ का ही बिजनेस किया है। अब फिल्म की कुल कमाई रिलीज के तीन दिनों बाद लगभग 20 करोड़ हो गई है।
कुल 150 करोड़ के बजट पर बनी सर्कस की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार इशारा कर रही है कि यह फिल्म भारी नुकसान में जाने वाली और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है।
फिल्म के शोज में होगी कटौती
इसके साथ ही अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आज यानी सोमवार से सर्कस के शोज में कटौती की जाने वाली है और फिल्म अवतार 2 के शोज को बढ़ाया जाएगा। इससे मेकर्स को और भी नुकसान हो सकता है। बता दें इस साल रणबीर सिंह की फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थीं।
