सलमान खान की गलवान वॉर ड्रामा में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह, अपूर्व लखिया करेंगे डायरेक्टर

Salman to romance with Chitrangda: सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद सलमान खान इन दिनों अपूर्व लखिया की अपकमिंग वॉर ड्रामा के लिए कमर कस रहे हैं, जिसके लिए हीरोइन की तलाश खत्म हो गई है। अगर मीडिया खबरों की मानें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी में अदाकारा चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

Salman to romance with Chitrangada: फिल्म सिकंदर के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सलमान खान ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला नहीं किया बल्कि डायरेक्टर अपूर्व लखिया के साथ गलवान घाटी विवाद पर आधारित मूवी बनाने का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया है। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सोल्जर का किरदार प्ले करते दिखेंगे। अपूर्व लखिया इन दिनों गलवान घाटी विवाद पर आधारित मूवी के प्री-प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं। अगर खबरों की मानें तो जहां एक तरफ उनकी टीम फिल्म के लिए लोकेशन्स की तलाश में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने हीरोइन फाइनल कर ली है।

Salman Khan Chitrangada Singh

इंडिया टुडे की ताजा खबर के अनुसार, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में अदाकारा चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। यह सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की साथ में पहली मूवी है। चित्रांगदा सिंह एक मंझी हुई अदाकारा हैं, जो गंभीर किरदारों से लेकर देसी बॉयज में हॉट टीजर तक के रोल निभा चुकी हैं। चित्रांगदा सिंह की एक्टिंग रेंज को देखते हुए ऐसा लगता है कि भाईजान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमेगी और दर्शक इसे बेशुमार प्यार देंगे।

End of Feed