Gashmeer Mahajani के हाथ लगी बॉलीवुड की इस हसीना की फिल्म, नाम जानकार झूम उठेंगे फैन्स

Gashmeer Mahajani in Nushrratt Bharuccha's Chhori 2: टीवी एक्टर गशमीर महाजनी को हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखाला जा 10' में देखा गया था। इस शो से उन्होंने अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल की थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार गशमीर महाजनी के हाथ नुसरत भरूचा की 'छोरी 2' लगी है।

Gashmeer Mahajani in Nushrratt Bharuccha's Chhori 2: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गशमीर महाजनी ने लोकप्रिय सीरियल 'इमली' से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल में गशमीर को सुंबुल तौकीर खान के साथ देखा गया था। इस सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने के बाद गशमीर महाजनी को सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया। इस शो में गशमीर ने अपने डांस से जजेज ही नहीं बल्कि सभी फैन्स को भी अपना दीवाना बनाया। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक गशमीर महाजनी के हाथ एक बॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

Gashmeer and Nushrat

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) विशाल फुरिया निर्देशित 'छोरी' के सीक्वल में नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता 'छोरी 2' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। गशमीर महाजनी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी और 10 मिनट के भीतर फिल्म करने का फैसला किया।गशमीर महाजनी ने यह भी कहा कि उन्हें नुसरत भरूचा के प्रोजेक्ट में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

End of Feed