'2 States' के लिए अर्जुन-आलिया नहीं बल्कि शाहरुख-प्रियंका थे पहली पसंद, Chetan Bhagat ने किया खुलासा

Arjun-Alia Not First Choice for 2 States: साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' को लेकर सालों बाद अब चेतन भगत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस मूवी के लिए आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इस मूवी में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे।

Arjun-Alia Not First Choice for 2 States: साल 2014 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म '2 स्टेट्स' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री छा गई थी। कई सालों के बाद अब लोकप्रिय उपन्यासकार चेतन भगत ने हाल ही में एक पोर्टल के साथ बात करते हुए बताया कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट फिल्म '2 स्टेट्स' के लिए बतौर लीड एक्टर्स पहली पसंद नहीं थे। इस मूवी के लिए अर्जुन-आलिया की जगह शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग होनी थी।

Shah Rukh Khan-Priyanka Chopra and Arjun kapoor-Alia Bhatt

Pics Credit: Instagram

'2 स्टेट्स' के लिए शाहरुख-प्रियंका थे पहली पसंद

पिंकविला से बात करते हुए चेतन भगत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि विशाल भारद्वाज '2 स्टेट्स' को डायरेक्ट करने वाले थे। जब विशाल भारद्वाज को यह मूवी डायरेक्ट करने के कहा गया था तो उनके दिमाग में फिल्म '2 स्टेट्स' के लिए शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नाम थे। चेतन भगत ने यह भी बताया कि उस दौरान सभी के नाम का आर्टिकल आया था।

End of Feed