Chandramukhi 2: कंगना रनौत-राघव लॉरेंस स्टारर तय समय पर नहीं होगी रिलीज, डायरेक्टर ने बताया सच

Chandramukhi 2 Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की नई फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandrmukhi 2) को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। इस बारे में डायरेक्टर पी वासु ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है।

Chandramukhi 2 Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) की नई फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Chandrmukhi 2) 28 सितंबर 2023 को फैन्स के बीच दस्तक देने जा रही है। फिल्म कुछ दिन पहले आने वाली थी लेकिन इसमें देरी हो गई। हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान पी वासु ने चौंकाने वाली वजह बताई कि ऐसा क्यों हुआ? इस दौरान 'चंद्रमुखी 2' की पूरी टीम मौजूद थी। पी वासु ने कहा कि फिल्म के 450 शॉट्स गायब हो गए। लगभग 150 तकनीशियनों ने शॉट्स को ढूंढने में पूरी जान लगा दी थी। टीम इन शॉर्ट्स को ढूंढने में सफल रही। इसके बाद उन्होंने एडिट और पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू किया। इसी वजह से फिल्म पहले नहीं आ सकी।

Kangana Ranaut-Raghava Lawrence

कंगना रनौत और राघव लॉरेंस पहली बाद फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में एक साथ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में फैंस उनकी केमिस्ट्री से काफी इंप्रेस हैं। कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग से साउथ फैन्स के बीच भी अलग जगह बना ली है। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस इस बात से नाराज हैं कि गाने का हिंदी वर्जन नहीं है। 'आरआरआर' और 'बाहुबली' निर्माता एमएम कीरावनी ने 'चंद्रमुखी 2' के लिए गाने तैयार किए हैं।

End of Feed