सेंसर बोर्ड ने इतने मिनट छोटी की फिल्म 'सिकंदर', सलमान खान का गाना 'अजीब दास्तां है ये' हुआ 11 सेकंड छोटा

Salman Khan's Sikandar Trimmed By Censor Board: साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को सेंसर बोर्ड की ओर बड़ा झटका मिला है। सेंसर बोर्ड ने सलमान खान स्टारर को 14 मिनट और 28 सेकंड छोटा कर दिया है।

Salman Khan's Sikandar Trimmed By Censor Board: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की नई मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप नजर आ रही है। फिल्म को ऑडियंस के बीच रिलीज करने से पहले 'सिकंदर' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के सामने पेश किया। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA 13+ सर्टिफिकेट देते हुए पास किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लगभग 15 मिनट छोटा कर दिया है।

Salman Khan Starrer Sikandar

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' पहले 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड लंबी थी। सेंसर बोर्ड द्वारा लगाते कट के बाद अब यह 2 घंटे 15 मिनट और 46 सेकंड की हो गई है। इस फिल्म से 'ऑफर औकात के बाहर था...', 'चार मुस कॉल...चलो राजकोट', 'उससे लेके आता हूं...' और 'आ गए आ गए...बैड हस्बैंड...' जैसे कई डायलॉग्स को कट किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान द्वारा गाया गया गान 'अजीब दास्तां है ये' को भी 11 सेकंड छोटा कर दिया गया है। इसके आलावा फिल्म में और भी कई बदलाव हुए हैं।

End of Feed