Celina Jaitly shocking allegations: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में है। हाल ही में सेलिना ने अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है और 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। एक्ट्रेस ने डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत मुंबई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में दी गई शिकायत में सेलिना ने अपने पिता पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि एक्ट्रेस ने पति पर क्या गंभीर आरोप लगाए है?
pic credit- Celina Jaitly instagram
सेलिना ने अपने पति पर लगाए ये आरोप
1- कोर्ट में दी गई शिकायत के अनुसार, सेलिना जेटली को उनके पति पीटर बच्चों के सामने बेहद गंदी-गंदी गालियां देते थे।
2- सेलिना जेटली ने ये कहा है कि पीटर ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से तंग किया।
3- सेलिना ने ये दावा किया है कि पीटर उनकी न्यूड फोटोज लेकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
4- सेलिना की याचिका में सबसे डरावना खुलासा ये है कि 2012 के दिल्ली गैंगरेप केस के बाद पीटर ने उस घटना को हथियार बना लिया। हर छोटे-मोटे झगड़े में वह सेलिना को धमकाने लगते थे 'मैं तेरे अंदर लोहे की रॉड घुसेड़ दूंगा, तू तो इसी लायक है।' ये बातें सुनकर सेलिना इतना सहम जाती थीं।
5- सेलिना जेटली ने ये कहा है कि पीटर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करते थे और बच्चों के सामने उन्हें नौकरानी कहकर बुलाते थे। बता दें कि सेलिना ने इसके अलावा भी अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताते चलें कि 21 नवंबर 2025 को अंधेरी कोर्ट में दाखिल याचिका पर जज ने पीटर को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की। सेलिना का कहना है कि 18 सितंबर 2010 में हुई शादी के बाद पीटर ने उन्हें धीरे-धीरे काम करने से रोक दिया। सेलिना ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है। सेलिना जेटली ने पीटर हाग के साथ साल 2011 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। पीटर से शादी करने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
