Ramayana: बिना किसी कट के पास हुई Ranbir Kapoor की फिल्म, CBFC ने दिया U सर्टिफिकेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2026, 05:21 PM IST

Ramayana CBFC: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में है। अब फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेशन, लंबाई और कहानी को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Ramayana CBFC: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारतीय पौराणिक कथा को बड़े स्तर पर पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। फिल्म में कई बड़े सितारे अहम रोल में नजर आएंगे। अब इसके सेंसर सर्टिफिकेट, थिएटर में फिल्म का रनटाइम और कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Ramayana CBFC

रिलीज से पहले ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट, सेंसर सर्टिफिकेट से लेकर रनटाइम तक जानें सबकुछ (Image Source: Ramayana Movie)

‘रामायण’ को मिला U सर्टिफिकेट

रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण से जुड़ा एक अपडेट है। CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म रामायण को ‘U’ सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का रनटाइम 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट तय किया है। फिलहाल फिल्म में किए गए विजुअल कट्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। CBFC की वेबसाइट पर ‘रामायण’ की आधिकारिक कहानी के बारे में बताया गया है, 'जब राक्षस सम्राट रावण, जिसे इंसान के अलावा कोई नहीं हरा सकता था, तीनों लोकों पर कब्जा कर लेता है, तब भगवान विष्णु एक महान राजकुमार राम के रूप में धरती पर अवतार लेते हैं। पिता के वचन का पालन करते हुए राम, पतिव्रता सीता और अपने समर्पित भाई लक्ष्मण के साथ कठिन वनवास पर निकल जाते हैं। जब रावण सीता का अपहरण कर लेता है, तब इंसान के रूप में आए भगवान सबसे बड़े युद्ध के लिए खड़े होते हैं।'

End of Feed