Dharmendra Died at the age of 89: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना नायाब हीरा धर्मेंद्र को खो दिया। सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र, 89 की उम्र में दुनिया से चले गए। कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटे थे। लेकिन, 12 दिन बाद उनके घर के बाहर एम्बुलेंस को देखा गया, जिसके बाद फैंस की सांसे अटक गई थी। धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्या के चलते अक्सर ट्रीटमेंट पर रहते थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, उन्हें वेन्टीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। जिंदगी की इस जंग से लड़ते-लड़ते वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र देओल फिल्म इंडस्ट्री का वो सितारा थे, जिन्होंने जनता के दिल में असली एक्टिंग की आग को जलाया था। धर्मेंद्र देओल की मौत से केवल उनका परिवार या फैंस ही नहीं बल्कि पूरे देश का माहौल मातम में डूब गया है। आज सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया, जो फिर कभी दोबारा जन्म नहीं ले सकता।
धर्मेंद्र देओल ( Dharmendra) इंडस्ट्री की जान-शान और अभिमान थे। उनके जाने की खबर ने केवल फैंस को ही नहीं बल्कि उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोगों को तोड़कर रख दिया। हाल ही में उनके घर के बाहर पूरे परिवार को एकसाथ देखा गया। एम्बुलेंस के साथ-साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल( Sunny Deol) -बॉबी देओल( Bobby Deol) , उनकी बेटियां, दोनों पत्नियां, पोते और पोतियां जाते नजर आए।
