Ranbir Kapoor to play Dev in Brahmastra 2: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म ब्रह्मास्त्र साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए दर्शक पहले दिन से ही थिएटर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। फिल्म ब्रह्मास्त्र ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी, जिस कारण मेकर्स को इसकी ओटीटी रिलीज से भी काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने कुछ दिनों पहले ही ओटीटी पर कदम रखा है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग लगातार ट्वीट करके बोल रहे हैं कि उन्होंने ब्रह्मास्त्र का बायकॉट करके बड़ी गलती की थी। यह फिल्म उन्हें थिएटर में ही देखनी चाहिए थी।
Brahmastra 2 में Deepika Paudkone संग रोमांस करेगा ये हीरो!! कटा Yash-Ranveer-Hrithik तीनों का पत्ता
फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओटीटी रिलीज प्रिंट में मेकर्स ने कुछ बदलाव भी किए हैं। इन बदलावों के बाद दर्शक यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ब्रह्मासत्र 2 में कौन सा अभिनेता देव का किरदार प्ले करता दिखाई देगा? नई पब्लिक थ्योरी की मानें तो फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर ही देव का किरदार प्ले करते दिखेंगे। जैसे एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज में दर्शकों ने प्रभास को डबल रोल में देखा था, वैसे ही दर्शक रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र 2 में डबल रोल में देखेंगे।
कटा यश-रणवीर-ऋतिक का पत्ता
नई पब्लिक थ्योरी की मान लें तो ब्रह्मास्त्र 2 से यश, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन का पत्ता साफ हो गया है। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मेकर्स ने इन तीनों अभिनेताओं को ब्रह्मास्त्र 2 के लिए अप्रोच किया है। मेकर्स ने इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन ब्रह्मास्त्र 2 में अगर रणबीर कपूर डबल रोल में दिखते हैं तो इन तीनों कलाकारों में से कोई भी देव का किरदार प्ले करता नहीं दिखेगा। वैसे आपके अनुसार किस अभिनेता को ब्रह्मास्त्र 2 में देव का किरदार प्ले करना चाहिए, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
