Ayan on Brahmastra 2 starcast: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने साल 2022 में ब्रह्मास्त्र जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस भी जमकर कमाई की। फिल्म ब्रह्मास्त्र की बम्पर कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी इन दिनों ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
Brahmastra 2: Hrithik Roshan-Ranveer Singh, कौन निभाएगा Ranbir Kapoor के पिता का रोल? डायरेक्टर ने खोली जुबान
फिल्म ब्रह्मास्त्र जब से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, तब से लगातार इसकी कास्टिंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर के साथ कौन सा कलाकार दिखाई देगा? ब्रह्मास्त्र 2 के साथ अब तक कई कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं लेकिन मेकर्स ने अपनी ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ब्रह्मस्त्र 2 के साथ ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के नाम भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि ये इन दोनों में से कोई एक ब्रह्मस्त्र 2 में रणबीर कपूर के पिता देव का किरदार प्ले करता दिखेगा।
डायरेक्टर अयान मुखर्जी से इस बारे में जब सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होने किसी के बारे में नहीं सोचा है। अयान मुखर्जी ने कहा, 'अभी यह जानने के लिए आप सभी को थोड़ा वक्त करना पड़ेगा। हमने अभी कास्टिंग शुरू नहीं की है।'
