Ajay Devgn स्टारर 'Maidaan' की बार-बार रिलीज डेट बदलने पर Boney Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बताई आपबीती

Boney Kapoor on Maidaan Delayed Many Times: हाल ही दिए इंटरव्यू के दौरान मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज को कई बार टालने पर बात की। निर्माता ने बताया कि पहली बार उनके साथ ऐसा हुआ है, जब चीजें उनके कंट्रोल में नहीं है।

Boney Kapoor on Maidaan Delayed Many Times: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' (Maidaan) की रिलीज डेट को बार-बार टालने के बारे में खुलकर बात की। इस फिल्म में जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म का टीजर काफी समय पहले फैन्स के बीच जारी कर दिया गया है लेकिन इसकी रिलीज डेट का अभी कोई अता-पता नहीं है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अब बोनी कपूर ने फिल्म में बार-बार हो रही देरी की असली वजह बताई है।

Ajay Devgn and Boney Kapoor

द न्यू इंडियन से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि महामारी, बेवजह हुए मौसम में बदलाव और कई सारी चीजों के चलते 'मैदान' में काफी देरी हुई है। इस वजह से फिल्म में अब तक काफी पैसा भी लग चुका है। बार-बार फिल्म में देरी और नुकसान को लेकर बोनी कपूर ने कहा, 'मैदान के अलावा मुझ पर किसी का एक पैसा भी बकाया नहीं है। मैं कभी निराश नहीं होता लेकिन मैदान की वजह से हाल ही में मेरी रातों की नींद उड़ गई है। लाइफ में पहली बार मुझे ऐसा लग रहा है कि चीजें मेरे कंट्रोल से बाहर हो गई हैं।'

End of Feed