सगाई के बाद बेटी अंशुला कपूर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोए बोनी कपूर, कहा- 'लव यू बच्चा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 5, 2025, 03:08 PM IST

Boney Kapoor-Anshula Kapoor Photos: प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की सगाई के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते है बोनी और अंशुला कपूर की तस्वीरें।

Boney Kapoor-Anshula Kapoor Photos: बॉलीवुड के प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने 2 अक्टूबर को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन थक्कर (Rohan Thakkar) से सगाई कर ली। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए जिनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इन सब के बीच बोनी कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसने सबको भावुक कर दिया है। तो चलिए जानते बोनी कपूर किस बात को लेकर इतने इमोशनल हो गए।

Boney Kapoor-Anshula Kapoor Photos

Image Source: Boney Kapoor Instagram

रो पड़े बोनी कपूर

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर एक बार फिर खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में अंशुला कपूर का कुछ तस्वीरें सामने आईं है। इन तस्वीरों में में अंशुला कपूर अपने पापा बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी को गले लगाते हुए रोते हुए नजर आ रहे हैं। ये बोनी कपूर और अंशुला कपूर की ये तस्वीरें सगाई के बाद की हैं। इन तस्वीरों को बोनी कपूर ने एक इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है। बोनी कपूर ने लिखा 'मेरी अनमोल बेटी ने मेरे लिए एक अनमोल दामाद ढूंढ लिया है। लव यू माय बच्चा, तुम दोनों को हमेशा मेरी सारी बधाइयां और खुशियां।' बोनी कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर स्टार्स से लेकर आम लोग तक खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए।

End of Feed