Karan Deol Wedding: पोते करण की शादी की तैयारियों में जुटे धर्मेंद्र, कहा- 'हमारी बहू बेहद समझदार है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 09:28 AM IST

Dharmendra on Karan Deol Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने पोते करण देओल की शादी को लेकर मीडिया से बात-चीत की है, इस बीच एक्टर अपने पोते की शादी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी होने वाली बहू दृशा आचार्य को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।

Dharmendra on Karan Deol Wedding: देओल परिवार ने अब शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर में लाइटें लगना शुरू हो गई हैं। शादी से पहले की तैयारियों में पूरा परिवार लग गया है। इस बीच अब बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने पोते करण देओल (Karan Deol) की शादी को लेकर मीडिया से बात-चीत की है, एक्टर अपने पोते की शादी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी होने वाली बहू दृशा आचार्य को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। करण देओल की शादी 16, 17 को होने वाली है, जिसके बाद 18 जून को दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। धर्मेंद्र ने करण देओल की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरा परिवार इस शादी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि काफी समय बाद घर में शादी होने वाली है।

End of Feed