Bollywood Celebs Who are Enemies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी कई सितारे हैं जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है।ऐसे भी कई सितारे में जो एक दूसरे से कड़ी नफरत करते हैं। इन लिस्ट में कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) का नाम सबसे ऊपर आता है। फिल्म इंडस्ट्री में कंगना के कई दुश्मन हैं, वह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर बॉलीवुड सितारों से दुश्मनी पाल लेती हैं। कंगना के बाद सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी इस लिस्ट में बार-बार देखने को मिलता है। सलमान की कई बॉलीवुड सितारों से नहीं बनती है। एक साथ काम करते हुए कई ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिससे ये सितारे एक दूसरे को हेट करने लगते हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर ऋतिक रौशन का नाम भी शामिल है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जो एक दूसरे से कट्टर दुश्मनी रखते हैं। आइए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं।
bollywood celebs who are biggest rivals of each other
आलिया भट्ट और कंगना रनौत
Alia Bhatt and Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कंगना रनौत भी एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं, कई मौकों पर कंगना रनौत, आलिया के बारे में काफी भला-बुरा कह चुकी हैं। आलिया भट्ट को नेपोटिज्म की वजह से कंगना कई बार टारगेट कर चुकी हैं। कंगना का मानना है कि आलिया सिर्फ करण जौहर और अपने पिता के नाम के दम पर ही इंडस्ट्री में टिकी हुई हैं।
ऋतिक रौशन और कंगना रनौत
Hrithik Rashan and Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत एक समय पर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि ब्रेकअप के बाद कंगना रनौत ने ऋतिक के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया और एक्टर के बारे में काफी भला बुरा बोला। ऋतिक रौशन ने भी सफाई देने की कोशिश की थी।
Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन
एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों में बड़ी दुश्मनी पैदा हो गई। अब दोनों लोग एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते हैं। इसकी वजह सलमान खान के बुरे बर्ताव को बताया जाता है।
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान
Priyanka Chopra and Kareena Kapoor Khan
एक समय पर करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे से बड़ी दुश्मनी रखते थे, हालांकि अब कई मौकों पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। दोनों के रिश्ते में शाहिद कपूर की वजह से खटास आ गई थी।
करीना कपूर खान और शाहिद कपूर
Kareena Kapoor Khan and Shahid Kapoor
दोनों ही एक दूसरे के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि जब वी मेट के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई थी। इसकी वजह करीना कपूर खान के बुरे बर्ताव को बताई जाती है। ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते कभी सही नहीं हो सके।
Tapsee Pannu and Kangana Ranaut
तापसी पन्नू और कंगना रनौत
कंगना रनौत और तापसी पन्नू भी एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के लिए बयान बाजी करते नजर आते हैं। कंगना रनौत के कई बयानों पर तापसी ने मूंहतोड़ जवाब भी दिया है। जो यकीनन कंगना रनौत को पसंद नहीं आया हैय़
