Shahrukh Khan के फैन बने ऋतिक रोशन, Pathaan Teaser देख बॉलीवुड सेलेब्स बोले- फायर है...

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:22 PM IST

Bollywood celebrities Goes Gaga over Pathaan teaser: पठान की पहली झलक देखने के बाद फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पठान के टीजर पर अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Celebrities Reaction over Shah Rukh Khan Film Pathaan teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन (2 नवंब) पर आखिरकार उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का टीजर रिलीज हो गया है। यश राज फिल्म्स (YRF) ने शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म पठान का टीजर जारी किया है जो कि फैन्स के लिए किसी बंपर ट्रीट से कम नहीं है। पठान के टीजर को लेकर ट्विटर पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है हर तरफ सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान और पठान टीजर की ट्रेंड कर रहा है।

pathaan teaser

pathaan teaser

पठान की पहली झलक देखने के बाद फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी पठान के टीजर पर अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सभी लगातार सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋतिक रोशन को शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बहुत पसंद आया है। ऋतिक रोशन ने टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा- 'अविश्वासनीय बूम'।

End of Feed