बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग अहमदाबाद में घूमती दिखी श्रद्धा कपूर, वीडियो देख फैंस बोले 'ये क्या हो रहा है भैया...'

Shraddha with boyfriend Rahul: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने रिश्ते को पर्दे के पीछे रखने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन वो उसमें कामयाब नहीं हो पाती हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों राहुल मोदी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं, जिनके साथ इस वक्त वो अहमदाबाद में हैं। श्रद्धा और राहुल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं।

Shraddha with boyfriend Rahul: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखने में भरोसा करती आई हैं। जिस भी कलाकार के साथ श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ा हो, उन्होंने कोशिश की है कि मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ से दूर रहे। एक दफा फिर से श्रद्धा कपूर यही चाहती हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस दफा वो पूरी तरह से फेल हो रही हैं। श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ अहमदाबाद में दिखाई दे रही हैं। दोनों एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते दिखाई दे रहे हैं और फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फैंस श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट वायरल वीडियो देखकर काफी खुश हैं क्योंकि उनमें उम्मीद जागी है कि जल्द ही अदाकारा का घर बस जाएगा।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें कई दफा मीडिया में आ चुकी हैं लेकिन अभी तक इन्होंने कुछ साफ नहीं किया है लेकिन लेटेस्ट वीडियो के बाद माना जा रहा है कि ये दोनों सीरियस डेटिंग कर रहे हैं। फैंस वीडियो को देखने के बाद लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि ये दोनों अहमदाबाद में क्या कर रहे हैं? एक फैन ने वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है... अहमदाबाद में हैं ये दोनों... वहां मूवी की शूटिंग तो होती नहीं है फिर ये वहां क्या कर रहे हैं?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'हम्म... तो अहमदाबाद में आशिकी चल रही है श्रद्धा और राहुल की।'

End of Feed