एक बार फिर बिगड़ी दीपिका पादुकोण की तबीयत! आनन-फानन में अदाकारा को ले जाया गया अस्पताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:03 PM IST

Deepika Padukone Was Rushed To Hospital: एक बार फिर दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्हें कल रात को अस्पताल आनन-फानन में ले जाया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान फिल्म में नजर आएंगी बॉलिवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण।
  • कल‌ रात अचानक बिगड़ गई थी दीपिका पादुकोण की तबीयत।‌
  • आनन-फानन में बॉलीवुड अदाकारा को ले जाया गया था अस्पताल।

Deepika Padukone Was Rushed To Hospital: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कल रात आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अदाकारा का कुछ देर तक इलाज चला था (Deepika Padukone Health)। कहा जा रहा है कि उनके कुछ टेस्ट करवाए गए थे जिसकी वजह से उन्होंने तकरीबन आधा दिन अस्पताल में बिताया था। कुछ महीने पहले भी अदाकारा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। दरअसल, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के पर प्रभास के साथ काम करते समय अदाकारा का हार्ट रेट बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था (Deepika Padukone Health News)।

End of Feed