बच्चों के बॉलीवुड डेब्यू पर Bobby Deol ने खोली जुबान, एक्टर ने कहा, 'मैंने उनको कभी...'

Bobby Deol on Their Sons Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई बड़े-बड़े एक्टर्स के बच्चे डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने भी अपने बच्चों आर्यमन देओल (Aryaman Deol) और धरम देओल (Dharam Deol) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है।

Bobby Deol on Their Sons Debut: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' और 'आश्रम' सीरीज की सफलता के बाद से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। इन दोनों फिल्मों की सक्सेस के बाद से ही इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े डायरेक्टर्स बॉबी देओल (Bobby Deol) संग काम करने को बेताब हैं। खुद की एक अलग पहचान बनाने के बाद बॉबी देओल से जब उनके बच्चों आर्यमन देओल (Aryaman Deol) और धरम देओल (Dharam Deol) के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

Bobby Deol on Their Sons Debut

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए बॉबी देओल ने लोगों से मिले प्यार का आभार व्यक्त किया। जब बॉबी देओल से उनके बच्चों (आर्यमन देओल-धरम देओल) के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो मेहनत कर रहे हैं, असिस्ट कर रहे हैं डायरेक्टर्स को और फोटोग्राफर्स को और सीख रहे हैं, समझ रहे हैं।' बॉबी देओल ने आगे कहा, 'मैंने कहा पढ़ो, आप कुछ और करो लेकिन मैं ये नहीं कह रहा कि आप कुछ और ही करो। मैंने उनकी कभी रोका नहीं कि एक्टर्स बनना है तो बनो। मैं ये नहीं बोला की मत बनो।'

End of Feed