Bobby Deol Share New Poster: फैंस के दिलों की जान एक्टर बॉबी देओल( Bobby Deol) , इन दिनों इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड आसमान छू रही है। हाल ही में बॉबी देओल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। जिसमें उनके किरदार को खूब प्रशंसा भी मिली। इस सीरीज के बाद बॉबी देओल के फैंस को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टार मूवी 'अल्फा' में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ एक्टर ने अब एक और नए प्रोजेक्ट से पर्दा हटा दिया है। बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग प्रोजेक्ट का शानदार पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर जनता के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।
Image Source: Instagram
बॉबी देओल ने एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह आँखों पर चश्मा लगाए हुए, एकदम खूंखार लग रहे हैं। लंबे बाल और सफेद ढाढ़ी में वह एकदम प्रोफेसर वाली वाइब दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है , " कमिंग सून प्रोफेसर व्हाइट नॉइस"। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ' पॉपकॉर्न-पॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है, अक्टूबर 19' पोस्ट के साथ हैशटैग दिया है "आगलगादेंगे"। अब यह पोस्टर कौन सी फिल्म या सीरीज का यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन देखने में यह कमाल का लग रहा है।
फैंस ने किया रिएक्ट
बॉबी देओल की इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आप पहले ही आग लगा चुके हो। एक यूजर ने इसे 'किलर' लुक का टैग दिया। वहीं दूसरी तरफ फैंस उन्हें लॉर्ड बॉबी कहकर बुला रहे हैं। उनका यह लुक किरदार के लिए ससपेन्स बना रहा है।
अल्फा का है लुक?
बॉबी देओल के इस लुक को लॉग अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' से जोड़कर देख रहे हैं। अल्फा में आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और शरवरी वाघ( Sharvari Wagh) लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में बॉबी देओल( Bobby Deol) का किरदार भी अहम है। हालांकि यशराज फिल्म्स ने अभी तक इन किरदारों से पर्दा नहीं हटाया है। हो सकता है यह लुक फिल्म से ही जुड़ा हो जिसे देकर बॉबी देओल फैंस को हिंट देना चाहते हैं।
